अर्दोग़ान ने किया देश के मधावियों से स्वदेश वापसी का आह्वान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68371-अर्दोग़ान_ने_किया_देश_के_मधावियों_से_स्वदेश_वापसी_का_आह्वान
तुर्की के राष्ट्रपति ने अपने देश के मधावियों तथा विद्वानों से स्वदेश वापसी का आह्वान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१८ ०९:३२ Asia/Kolkata
  • अर्दोग़ान ने किया देश के मधावियों से स्वदेश वापसी का आह्वान

तुर्की के राष्ट्रपति ने अपने देश के मधावियों तथा विद्वानों से स्वदेश वापसी का आह्वान किया है।

अमरीका की ओर से तुर्की पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने विदेश में रहने वाले तुर्क मेधावियों का आह्वान किया है कि वे अपने देश वापस लौट आएंं।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने शनिवार को इस्तांबूल में आयोजित एक तकनीक प्रदर्शनी में विदेश में रहने वाले अपने देश के मेधावियों का आह्वान किया है कि वे स्वदेश वापस आकर देश की सेवा करें।  उन्होंने कहा कि तुर्की की सरकार ने एक योजना तैयार की है जिसके अन्तर्गत उन तुर्क मेधावियों और विद्वानों को स्वदेश वापस लाने का प्रयास किया जाएगा जो वापस आना चाहते हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने अमरीका का नाम लिए बिना कहा कि कई चरणों की वार्ता के बाद भी वे पैसे लेकर तुर्की को एक ड्रोन बेचने को तैयार नहीं हुए।  उन्होंने कहा कि वे जो पैसे लेकर भी तुर्की को एक ड्रोन देने को उपस्थित नहीं हुए उन्होंने ही आतंकवादी गुटों को उन्निस हज़ार ट्रक, विमान और हथियार भेजे हैं।

ज्ञात रहे कि हालिया कुछ सप्ताहों से तुर्की और अमरीका के संबन्ध तनावपूर्ण होते जा रहे हैं।