अर्दोग़ान ने लिया बैतुल मुक़द्दस की सुरक्षा का प्रण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68437-अर्दोग़ान_ने_लिया_बैतुल_मुक़द्दस_की_सुरक्षा_का_प्रण
तुर्की के राष्ट्रपति ने बैतुल मुक़द्दस को अमरीका और इस्राईली षडयंत्रों से बचाने का प्रण लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१८ ०९:२४ Asia/Kolkata
  • अर्दोग़ान ने लिया बैतुल मुक़द्दस की सुरक्षा का प्रण

तुर्की के राष्ट्रपति ने बैतुल मुक़द्दस को अमरीका और इस्राईली षडयंत्रों से बचाने का प्रण लिया है।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि हम अपने मित्र देशों के सहयोग से बैतुल मुक़द्दस के विरुद्ध होने वाले षडयंत्र का मुक़ाबला करते हुए उसे विफल बना देंगे।  तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने सोमवार को न्यूयार्क में कहा कि तुर्की और बैतुल मुक़द्दस का समर्थन करने वाले देश इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि शांति एवं कई धर्मों की उत्पत्ति वाला नगर इस्राईल के वर्चस्ववाद का शिकार बनकर रह जाए।

उन्होंने कहा कि इस्राईल, मुसलमानों के बीच मतभेदों का दुरूपयोग करके यह प्रयास कर रहा है कि मुसलमानों के पहले क़िब्ले को उनकी याद से निकाल दे।  अर्दोग़ान ने कहा कि अतिवादी ज़ायोनी, इस्राईल की सहायता से क़ुद्स का तानाबान ख़राब करने के प्रयास कर रहे हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के भीतर सुधार पर बल देते हुए संसार, वीटो का अधिकार प्राप्त पांच देशों से बहुत बड़ा है।  उन्होंने कहा कि न्याय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के सही 194 सदस्यों को चरणबद्ध ढंग से वीटो का अधिकार दिया जाना चाहिए।  अर्दोग़ान ने कहा कि इस्राईल के विरुद्ध सुरक्षा परिषद में कोई प्रस्ताव पारित कराना इसलिए सरल नहीं है क्योंकि यदि उसका कोई एक सदस्य भी वीटो कर देता है तो एेसे में यह प्रस्ताव पारित नहीं हो पाता।

तुर्की के राष्ट्रपति ने अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा अमरीकी दूतावास को तेलअवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने की कड़ी आलोचना की।