फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल का एक अन्य ड्रोन मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68446-फ़िलिस्तीनियों_ने_इस्राईल_का_एक_अन्य_ड्रोन_मार_गिराया
ग़ज्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल का एक ड्रोन विमान मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१८ १५:०५ Asia/Kolkata
  •  फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल का एक अन्य ड्रोन मार गिराया

ग़ज्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल का एक ड्रोन विमान मार गिराया है।

मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यह ड्रोन विमान ग़ज्ज़ा पट्टी के इलाक़े में जासूसी मिशन पर था।

ज़ायोनी सेना इस तरह के ड्रोनों को इलाक़े की तस्वीरें उतारने के अलावा, फ़िलिस्तीनियों पर ज़हरीली गैस के गोले बरसाने के लिए भी इस्तेमाल करती रही है।

सितम्बर की शुरूआत में भी फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने एक इस्राईली ड्रोन विमान को मार गिराया था।

इस्राईली सेना अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों के अलावा, ग़ज्ज़ा पट्टी में भी फ़िलिस्तीनियों पर बड़े पैमाने पर अत्याचार कर रही है।

इन समस्त अत्याचारों के बावजूद, फ़िलिस्तीनियों ने यह साबित कर दिया है कि वे झुकने वाले नहीं हैं और अपने मूल अधिकारों की प्राप्ति तक प्रतिरोध जारी रखेंगे। msm