सीरिया के घायल आंतकवादी यूं बने इस्राईल के गले की हड्डी!
सीरिया में आतंकवादियों का सफाया हो चुका है, एक इदलिब बचा है वहां भी स्वच्छता अभियान जल्द ही चलाया जा सकता है। इस तरह से बश्शार असद और सीरिया को तो आतंकवादियों से राहत मिल जाएगी मगर इस्राईल को आतंकवादियों से जान छुड़ाने की कोई राह सुझाई नहीं दे रही है।
यह वह सीरियाई आतंकवादी हैं जिन्हें घायल होने के बाद इस्राईल पहुंचाया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। यह सब लोग उत्तरी इस्राईल के अस्पतालों में भर्ती हैं मगर सवाल यह है कि इस्राईल उनका क्या करे? क्या उन्हें वह वापस सीरिया भेज सकता है? हरगिज़ नहीं ! इस लिए अब वह इन लोगों की वापसी के लिए दूसरे देशों से बात-चीत कर रहा है। अस्ल में गोलान के एक इलाक़े पर सीरियाई सेना के क़ब्ज़े के बाद इस्राईल ने औपचारिक रूप से यह घोषणा की थी कि " अच्छे पड़ोसी" का विधेयक पारित हो गया है और उसके अंतर्गत सीरिया के घायलों को इस्राईल के अस्पतालों में भर्ती कराया और उनका इलाज कराया जाएगा।
इस्राईल ने इस नाम पर सीरिया में घायल होने वाले हज़ारों आतंकवादियों को उत्तरी क्षेत्रों के अस्पतालों में इलाज कराया मगर अब जबकि सीरिया से आतंकवादियों का सफाया हो चुका है, और उनके समर्थन भी मैदान छोड़ चुके हैं, सवाल यह है कि इस्राईल उन्हें कहां भेजे और अस्पतालों का बिल कौन अदा करे?
इस संदर्भ में इसाईली जनरल और संसद में विदेश व सुरक्षा आयोग के सदस्य एयाल रूओफीन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि " संभव है सीरियाई घायलों को वापस दमिश्क भेज दिया जाए और इसके लिए सीरिया के संबंधित अधिकारियों से परोक्ष रूप से वार्ता भी की जाए और वार्ता में सीरियाई सरकार से इन घायलों की सुरक्षा की गारंटी ली जाए इस शर्त के साथ कि यह घायल दमिश्क वापसी पर स्पष्ट रूप से यह कहें कि वह सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार के अंतर्गत सीरियाई में रहने पर तैयार हैं क्योंकि यदि इन घायलों ने यह नहीं किया तो उन्हें मौत की सज़ा मिलेगी।"
इस्राईली सूत्रों ने सीरिया के घायल आतंकवादियों के उपचार में सक्रिय एक कार्यकर्ता के हवाले से बताया है कि यह भी संभव है कि इस्राईल औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ से यह अपील करे कि वह कुछ देशों को इस बात पर तैयार करे कि वह इस्राईल से इन घायलों में अपने वहां बुला लें जैसा कि वाइट हेलमेट राहत कर्मियों के बारे में हुआ है।
बुधवार को इस्राईल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तरी क्षेत्रों के अस्पतालों में सन 2013 से इन सीरिया के हथियार बंद घायलों का इलाज शुरु किया गया और धीरे धीरे इस्राईल की ओर से यह इलाज, सब से बड़ा " मानवीय " अभियान बन गया। इस्राईली टीवी ने बताया कि इस्राईल ने लगभग 3525 घायलों का इलाज किया और इन सब का इलाज उत्तरी क्षेत्र के चार सरकारी अस्पतालों में किया गया। जबकि हैफा के रमबाम अस्पताल में 186, सफद के ज़ीफ अस्पताल में 806 और तबरिया के बूरिया अस्पताल में 181 घायल सीरियाई हथियारबंद लड़ाकों का इलाज किया गया।
इस्राईल ने बश्शार असद की सरकार गिराने का प्रयास करने वालों का भरपूर स्वागत किया मगर अब वह इनका क्या करे? (Q.A.)