सऊदी अरब की जेल में एक और धर्मगुरु की संदिग्ध मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68527-सऊदी_अरब_की_जेल_में_एक_और_धर्मगुरु_की_संदिग्ध_मौत
सऊदी अरब के सरकारी सूत्रों ने सूचना दी है कि इस देश के प्रसिद्ध धर्मगुरू “सफ़्र अलहवाली” की जेल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०१८ ११:१३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की जेल में एक और धर्मगुरु की संदिग्ध मौत

सऊदी अरब के सरकारी सूत्रों ने सूचना दी है कि इस देश के प्रसिद्ध धर्मगुरू “सफ़्र अलहवाली” की जेल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।

अरब मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ सऊदी अरब के प्रसिद्ध धर्मगुरू “सफ़्र अलहवाली” को जबसे आले सऊद के सुरक्षाबलों ने गिरफ़्तार किया था तब से ही वह बीमार हो गए थे। इस बीच सफ़्र अलहवाली का जेल में लगातार स्वास्थ्य बिगड़ता रहा लेकिन सऊदी सरकार ने उन्हें चिकित्सा की कोई सुविधा प्रदान नहीं की, जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार देर रात उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि सफ़्र अलहवाली को इसी वर्ष जुलाई महीने में “मुसलमान और पश्चिमी संस्कृति” नामक एक पुस्तक के प्रकाशन के अपराध में आले सऊद सरकार ने गिरफ़्तार किया था। इस किताब के माध्यम से उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की सऊदी अरब यात्रा के दौरान आले सऊद शासन द्वारा अरबों डॉलर ख़र्च किए जाने पर आपत्ति व्यक्त की थी।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब की सत्ता जबसे सलमान बिन अब्दुल अज़ीज और उनके बेटे मोहम्मद बिन सलमान के हाथों में आई है तब से वहां शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के धर्मगुरूओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। हालिया दिनों में आले सऊद सरकार ने अमेरिका और ज़ायोनी शासन को ख़ुश करने के लिए कई फ़िलिस्तीनी मुसलमानों के समर्थक धर्मगुरूओं को गिरफ़्तार करके जेल में डाल दिया है। (RZ)