उत्तरी ग़ज़्ज़ा में इस्राईल का एक ड्रोन गिरा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68657-उत्तरी_ग़ज़्ज़ा_में_इस्राईल_का_एक_ड्रोन_गिरा
उत्तरी ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना का एक ड्रोन गिर गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०१८ १२:०९ Asia/Kolkata
  • उत्तरी ग़ज़्ज़ा में इस्राईल का एक ड्रोन गिरा

उत्तरी ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना का एक ड्रोन गिर गया है।

समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, ज़ायोनी शासन का यह जासूसी विमान सोमवार की रात गिरा और बड़ी संख्या में ज़ायोनी सैनिक इसके मलबे  को तलाश कर रहे थे।

इससे पहले 25 सितंबर को ग़ज़्ज़ावासियों ने ज़ायोनी शासन के एक ड्रोन को मार गिराया था।

ज़ायोनी सेना ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा के एक इलाक़े पर ड्रोन से हमला किया था।

ज़ायोनी सेना ड्रोन से तस्वीर खींचने के साथ फ़िलिस्तीनियों पर ज़हरीले गैस  के गोले भी  मारती है।

पिछले साल दिसंबर से ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सेना के हवाई हमले का नया क्रम शुरु हुया है।

ग़ज़्ज़ा पट्टी सन 2006 से ज़ायोनी सेना के ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी से घिरा हुआ है जिसकी वजह से ग़ज़्ज़ावासियों को नाना प्रकार की मुश्किलों का सामना है। (MAQ/N)