अपनी समाप्ति के क़रीब पहुंच चुका है आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68687-अपनी_समाप्ति_के_क़रीब_पहुंच_चुका_है_आतंकवाद_के_ख़िलाफ़_युद्ध
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि आतंकियों के ख़िलाफ़ युद्ध बहुत जल्द समाप्त होने वाला है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ०३, २०१८ १४:११ Asia/Kolkata
  • अपनी समाप्ति के क़रीब पहुंच चुका है आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि आतंकियों के ख़िलाफ़ युद्ध बहुत जल्द समाप्त होने वाला है।

बश्शार असद ने कुवैत के अश्शाहिद अख़बार को साक्षात्कार देते हुए कहा कि संकट समाप्त होने के साथ ही दमिश्क़ अरब जगत में अपनी केन्द्रीय भूमिका में वापस आ जाएगा।

सीरिया के राष्ट्रपति ने अरब मीडिया पर अमरीकी व ज़ायोनी संस्था के गहरे प्रभाव पर खेद जताते हुए कहा कि यह शक्तियां प्रचारिक युद्ध शुरू करके मध्यपूर्व के इलाक़े विशेष रूप से सीरिया को ध्वस्त करने की कोशिश में थीं ताकि आम जनता सत्य और असत्य की पहचान न कर सके।

बश्शार असद ने आतंकियों के ख़िलाफ़ युद्ध में सीरिया को मिलने वाली बड़ी सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सीरियाई सरकार देश की धरती का एक इंच भाग भी नहीं छोड़ेगी बल्कि आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद कराएगी।

राष्ट्रपति असद ने सीरिया का बड़ा भाग आतंकियों के क़ब्ज़े आज़ाद करा लिए जाने तथा आतंकियों से आम नागरिकों को बचाने का हवाला देते हुए कहा कि देश का पुनरनिर्माण तथा बंद पड़े उद्योगों को पुनः खोलना सीरियाई सरकार की प्राथमिकता है।

राष्ट्रपति असद ने कहा कि कई पश्चिमी देश सीरिया में अपने दूतावास पुनः खोलने का प्रयास कर रहे हैं।