इस्राईल युद्ध अपराधीः संयुक्त राष्ट्र संघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68711-इस्राईल_युद्ध_अपराधीः_संयुक्त_राष्ट्र_संघ
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष रिपोर्टर माइकल लेंक ने इस्राईल को युद्ध अपराधों का दोषी पाया और उसे युद्ध अपराधी घोषित किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०३, २०१८ १६:१७ Asia/Kolkata
  • इस्राईल युद्ध अपराधीः संयुक्त राष्ट्र संघ

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष रिपोर्टर माइकल लेंक ने इस्राईल को युद्ध अपराधों का दोषी पाया और उसे युद्ध अपराधी घोषित किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ संयुक्त राष्ट्र संघ के अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में विषेश रिपोर्टर माइकल लेंक के ताज़ा एलान से ज़ायोनी शासन बेचैन हो गया है। माइकल लेंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गज़्ज़ा की सीमा पर ज़ोयानी शासन के सैनिकों द्वारा फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के नरसंहार को मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है और कहा है कि इस्राईली सैनिकों के कृत्य पूरी इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं।

माइकल लेंक ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारी, ज़ायोनी शासन के लिए बिल्कुल ख़तरा नहीं हैं, लेकिन उसके बावजूद इस्राईली सैनिक फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों को सीधे तौर पर अपनी गोलियों का निशाना बना रहे हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनी मारे जा रहे हैं और मरने वालों में बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस्राईली सैनिकों के हाथों फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार, जनेवा समझौते का खुला उल्लंघन है।

माइकल लेंक ने यह भी उम्मीद जताई है कि गज़्ज़ा में 6 महीने के दौरान फ़िलिस्तीनियों पर होने वाले अत्याचारों और उनके नरसंहार के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की जांच समिति की ओर से पूर्ण रूप से निष्पक्ष जांच की जाएगी और अपराधियों को उनके किए की सज़ा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी माइकल लेंक और इसी तरह राष्ट्र संघ के आवासीय मामलों की विशेष रिपोर्टर लैलानी फरहा ने एक बयान में जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट के इलाक़े ख़ान अल-अहमर में फ़िलिस्तीनियों के घरों को नष्ट किए जाने के बारे में ज़ायोनी शासन की अदालत के फ़ैसले पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी। (RZ)