इराक़ में आतंकवादी हमले में 36 हताहत व घायल
Oct ०६, २०१८ १२:१७ Asia/Kolkata
-
इराक़ की राजधानी बग़दाद में भीषण बम धमाके की एक तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)
इराक़ के उत्तरी प्रांत सलाहुद्दीन और पश्चिमी प्रांत अंबार में दो आतंकवादी धमाके में 36 लोग हताहत व घायल हुए।
संवाददाता के अनुसार, इराक़ के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सलाहुद्दीन प्रांत के उत्तरी भाग में स्थित सीनिया शहर में कार बम का धमाका हुआ जिसमें 33 लोग घायल हुए।
शनिवार को अंबार प्रांत के फ़ल्लूजा शहर के केन्द्र में कार बम का धमाका हुआ जिसमें कम से कम 3 लोग हताहत हुए।
इससे पहले इस धमाके में मरने वालों की संख्या 1 बतायी गयी थी।
इराक़ सरकार ने दिसंबर 2017 में इस देश में आतंकवादी गुट दाइश की सैन्य मौजूदगी के अंत का एलान किया लेकिन फिर इस गुट के बचे खुचे तत्व इस देश के कुछ क्षेत्रों में आतंकवादी हमले करते हैं।(MAQ/N)
टैग्स