एदलिब में विजय, सेंचुरी डील को विफल बना देगी, बश्शार असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारअसद ने एदलिब में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान के आंरभ पर पश्चिम की ओर से हंगामा मचाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रान्त की स्वतंत्रता के साथ ही क्षेत्र में अमरीकी योजनाएं विफल हो जाएंगी।
बश्शार असद ने पार्टी कार्यालय में एक भाषण के दौरान कहा कि सीरिया में जो कुछ हो रहा है उसे , सेंचुरी डील से असंबंधित नहीं समझा जा सकता। याद रहे " द डील अॅाफ सेन्चुरी " की बात बहुत पहले से की जा रही है लेकिन हालिया वर्षों में इस्राईल विरोधी मोर्चे से कुछ देशों के निकल जाने के बाद इसे लागू करने की कोशिशों में तेज़ी आयी है।
अमरीका की ओर से तैयार की गयी योजना " द डील अॅाफ सेन्चुरी " के अनुसार, फिलिस्तीन के पश्चिमी तट और सीमावर्ती मार्गों के अधिकार भागों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी, इस्राईल को सौंप दी जाएगी और पूर्वी बैतुलमुक़द्दस का केवल अरब मोहल्ला ही फिलिस्तीनी देश से जोड़ा जाएगा और गज़्ज़ा, हमास के निशस्त्रीकरण की दशा में फिलिस्तीनी देश से जोड़ दिया जाएगा।
बश्शार असद ने कहा कि एदलिब की सीरिया में वापसी इलाक़े में अमरीकी और पश्चिमी योजनाओं के लिए बहुत बड़ा खतरा है लेकिन एदलिब को आतंकवादियों से स्वतंत्र कराना ज़रूरी है।
याद रहे सीरिया का एदलिब प्रान्त आतंकवादियों का अंतिम ठिकाना है लेकिन अमरीका और पश्चिमी देश, इस प्रान्त के खिलाफ सीरियाई सेना को अभियान चलाने नहीं दे रहे हैं और उनका कहना है कि इस प्रान्त में मौजूद 35 हज़ार आतंकवादियों के लिए 35 लाख नागरिकों की जान खतरे में नहीं डालना चाहिए।
हालांकि यह सब को मालूम है कि वह इस क्षेत्र में आतंकवादियों को सुरक्षित रखना चाहते हैं ताकि उन्हें अपनी योजनाओं के लिए प्रयोग किया जा सके। (Q.A.)