1 लाख 25 हज़ार ज़ायरीन गये सीरिया
सीरिया में हालात बेहतर हो रहे हैं जिसका एक चिन्ह यह है कि जारी वर्ष में अब तक एक लाख पच्चीस हज़ार लोग , वहां ज़ियारत के लिए जा चुके हैं।
सीरिया के दमिश्क़ प्रान्त में पर्यटन विभाग के निदेशक ने गुरुवार को बतया है कि सन 2018 के आरंभ से अब तक सीरिया के पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए एक लाख पच्चीस हज़ार लोग इस देश की यात्रा कर चुके हैं।
तारिक़ क्रिश्तानी ने अस्सौरा समाचार पत्र से एक वार्ता में बताया कि इस साल सीरिया आने वाले पर्यटकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
क्रिश्तानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अगले कुछ दिनों में धार्मिक तारीखें आने वाली हैं जिनकी वजह से आशा है कि पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्पष्ट किया कि दमिश्क़ के ज़नबिया क्षेत्र के 60 प्रतिशत होटलों ने काम करना आरंभ कर दिया है।
उन्होंने बताया कि शांति स्थापना और दमिश्क हवाई अड्डे के सुरक्षित होे के बाद बहुत से निवेशक, पर्यटन स्थलों का निर्माण या उनकी मरम्मत कर रहे हैं। (Q.A.)