फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ हमलों में वृद्धि होगी, नेतनयाहू की धमकी
ग़ज्ज़ा पट्टी और उसके आस-पास के इलाक़ों में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ इस्राईली सेना के हमलों में अभूतपूर्व वृद्धि हो गई है।
रविवार को ग़ज्ज़ा के दक्षिण में ख़ान यूनुस के इलाक़े में इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनी किसानों पर फ़ायरिंग कर दी।
फ़िलिस्तीन अल-यौम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस के उत्तर में भी इस्राईली सैनिकों ने अर्राम क़स्बे की घेराबंदी करके फ़िलिस्तीनी युवाओं के साथ मारपीट की।
इस्राईली प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने रविवार को अपनी कैबिनेट की बैठक में ग़ज्ज़ा के ख़िलाफ़ अधिक हमलों की धमकी दी।
नेतनयाहू का कहना था कि अगर फ़िलिस्तीनियों का ग्रेट रिटर्न मार्च जारी रहता है तो प्रदर्शनकारियों पर अधिक हमले किए जायेंगे।
30 मार्च से शुरू होने वाले प्रदर्शनों पर इस्राईली सैनिकों के हमलों में अब तक 200 से अधिक प्रदर्शनकारी शहीद हो चुके हैं। msm