बश्शार असद और इब्राहीम जाफ़री की भेंट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69045-बश्शार_असद_और_इब्राहीम_जाफ़री_की_भेंट
इराक़ के विदेशमंत्री ने दमिश्क़ में सीरिया के राष्ट्रपति से भेंट की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १५, २०१८ १९:१९ Asia/Kolkata
  • बश्शार असद और इब्राहीम जाफ़री की भेंट

इराक़ के विदेशमंत्री ने दमिश्क़ में सीरिया के राष्ट्रपति से भेंट की है।

इब्राहीम जाफ़री ने दमिश्क़ में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के साथ भेंट करके द्विपक्षीय संबन्धों, क्षेत्रीय स्थिति और अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श किया।  इस भेंटवार्ता में सीरिया के राष्ट्रपति ने इराक़ के साथ संबन्ध विस्तार को महत्वपूर्ण बताया।  उन्होंने कहा कि सीरिया और इराक़ दोनों ही संयुक्त रूप में आतंकवाद के विरुद्ध सफलता प्राप्त की है।  बश्शार असद ने कहा कि सुरक्षा परिस्थितियों और सीरिया एवं इराक़ के संबन्धों में विस्तार को रोकने के प्रयासों के बावजूद बग़दाद और दमिश्क़ के बीच सहयोग उच्च स्तर पर है।  उन्होंने कहा कि इराक़ और सीरिया दोनों ही क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में समान दृष्टिकोण रखते हैं।

इस भेंटवार्ता में इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा कि आतंकवाद पर पूरी तरह से विजय के बाद सीरिया, क्षेत्र में अधिक से अधिक अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा।