सशस्त्र विरोधियों के ठिकानों पर यमनी सेना का मिसाइल हमला
Oct १६, २०१८ ०८:५४ Asia/Kolkata
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने मंगलवार की सुबह मारिब प्रांत में सऊदी समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर दो बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर किए।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना ने सऊदी समर्थित सशस्त्र विरोधियों के ठिकानों पर बद्र-1 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।
हालांकि तुरंत रूप से इस हमले में विरोधियों को पहुंचने वाले जानी व माली नुक़सान की कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
सूत्रों का कहना है कि यमनी सेना द्वारा फ़ायर किए गए दोनों मिसाइल सटीक रूप से अपने लक्ष्यों पर जाकर लगे हैं।
इससे पहले यमनी सेना ने शनिवार की रात को सऊदी अरब के नजरान एवं असीत इलाक़ों में स्थित सऊदी सैन्य ठिकानों पर चार बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर किए थे। msm
टैग्स