सीरिया , हजीन पर अमरीकी विमानों ने प्रतिबंधित बमों से की बमबारी!
अमरीका के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन ने पूर्वी सीरिया के हजीन नगर पर फास्फोरस बम बरसाए जिनका इस्तेमाल गैर कानूनी है।
फार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार हजीन पर फास्फोरस बमों से अमरीका ने एेसी दशा में हमला कयिा है कि जब गत 13 अक्तूबर को अमरीका ने इसी प्रकार बमबारी की थी जिसकी आलोचना की गयी थी।
अतीत में भी सीरिया के विदेशमंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के नाम अलग अलग पत्रों में इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीकी सेना, प्रतिबंधित फास्फोरस बमों का इस्तेमाल कर रही है, बल दिया था कि सीरियाई जनता के खिलाफ प्रतिबंधित हथियारों का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन और युद्ध अपराध है।
अमरीका ने सन 2014 में आतंकवादी संगठन दाइश के खिलाफ युद्ध के बहाने एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाया जिसके लिए उसने संयुक्त राष्ट्र संघ से भी अनुमति नहीं ली। इस गठबंधन के हमलों में अब तक सैंकड़ों सीरियाई नागरिक मारे जा चुके हैं।
कहा जाता है कि अमरीकी सैनिक, दाइश के अलावा हर चीज़ पर बमबारी करते हैं। (Q.A.)