सऊदी गठबंधन ने फिर यमन पर बमबारी की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69544-सऊदी_गठबंधन_ने_फिर_यमन_पर_बमबारी_की
इसी मध्य यूनिसेफ ने सूचना दी है कि हर 10 मिनट पर एक यमनी बच्चा हताहत हो रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०१८ ०७:५१ Asia/Kolkata
  • सऊदी गठबंधन ने फिर यमन पर बमबारी की

इसी मध्य यूनिसेफ ने सूचना दी है कि हर 10 मिनट पर एक यमनी बच्चा हताहत हो रहा है।

सऊदी अरब की अगुवाई में बने गठबंधन ने शुक्रवार की सुबह राजधानी सना पर तीस बार बमबारी की। यमन के अलमसीरा टीवी चैनल ने घोषणा की है कि सऊदी गठबंधन के अतिक्रमणकारी युद्धक विमानों ने सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और इसी प्रकार अद्दैलमी हवाई छावनी को और सना के पश्चिम में स्थित हमदान क्षेत्र पर बमबारी की।

इसी प्रकार कुछ सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने यमन की राजधानी सना में बम विस्फोट की कई भीषण आवाज़ें सुनी हैं।

राजधानी सना पर सऊदी युद्धक विमानों की उड़ान जारी है। इस बमबारी से होने वाली जानी व माली क्षति के बारे में अभी कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं है।

 

इसी मध्य यूनिसेफ ने सूचना दी है कि हर 10 मिनट पर एक यमनी बच्चा हताहत हो रहा है। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार यूनिसेफ़ ने इसी प्रकार ख़बर दी है कि सऊदी अतिक्रमण के आरंभ से अब तक 6 हज़ार से अधिक यमनी बच्चे हताहत व घायल हो चुके हैं।

इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय बालकोष यूनिसेफ ने कहा है कि लगभग चार लाख यमनी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं।

यमन में लगभग 11 हज़ार बच्चे हैं जिनमें लगभग समस्त को मानवता प्रेमी सहायता की आवश्यकता है। MM