यमन जंग को रुकवाने में अमरीका कितना गंभीर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69624-यमन_जंग_को_रुकवाने_में_अमरीका_कितना_गंभीर
यमन की वार्ताकार टीम के प्रमुख मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने इस देश पर अतिक्रमण करने वाले सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन को सभी क्षेत्रों में अमरीका के समर्थन की ओर इशारा करते हुए बल दिया कि अमरीका का यमन जंग को रोकने के लिए निमंत्रण एक प्रकार से सैन्य हमलों के तेज़ होने का नया चरण है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०१८ १३:३५ Asia/Kolkata

यमन की वार्ताकार टीम के प्रमुख मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने इस देश पर अतिक्रमण करने वाले सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन को सभी क्षेत्रों में अमरीका के समर्थन की ओर इशारा करते हुए बल दिया कि अमरीका का यमन जंग को रोकने के लिए निमंत्रण एक प्रकार से सैन्य हमलों के तेज़ होने का नया चरण है।

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने 30 अक्तूबर को एक बयान में यमनी फ़ोर्सेज़ से झड़पों को ख़त्म करके वार्ता की मेज़ पर आने का आग्रह किया। यमन की वार्ताकार टीम के प्रमुख ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस देश के पश्चिमी तट पर नए सैन्य हमले के लिए अमरीका ने बड़ी तय्यारी की है, कहा कि यह अतिक्रमणकारियों की हार का चिन्ह है जो अब तक किसी भी तरह की उपलब्धि हासिल करने मे नाकाम रहे हैं। यमन जंग के संबंध में अमरीका ने धूर्ततापूर्ण नीति अपनायी जो विचार योग्य बिन्दु है। साढ़े तीन साल तक अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन का समर्थन करने के बाद आज अमरीका इस जंग के ख़त्म होने की बात कर रहा है। अमरीकी अधिकारियों का बयान और जंग ख़त्म करने के लिए उनकी अपील ऐसी हालत में है कि वास्तव में यमन जंग अमरीका की हरी झंडी से सऊदी अरब और उसके घटकों ने शुरु की और इस दौरान अमरीका ने इस अतिक्रमणकारी गठबंधन की हथियार बेचने, फ़ाइटर जेट को ईंधन भरने और सैन्य प्रशिक्षण देने सहित हर तरह की मदद की।

यमनी राष्ट्र ने साढ़े तीन साल से ज़्यादा समय तक अतिक्रमणकारियों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध के ज़रिए उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और अतिक्रमणकारियों को उस दलदल से निकलने के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर दिया जिसे उन्होंने ख़ुद से बनाया था।

ऐसे हालात में अगर यह मान लें कि वाइट हाउस यमन जंग को ख़त्म कराने के लिए गंभीर है, तब भी एक बात स्पष्ट है कि वह ऐसा इंसानियत की वजह से नहीं बल्कि आले सऊद को यमन के दलदल से निकालने के लिए करना चाहता है। (MAQ/T)