ईरान पर लगे प्रतिबंधों से नेतनयाहू हुए प्रसन्न
Nov ०६, २०१८ ०४:५४ Asia/Kolkata
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने ईरान पर लगाए गए अमरीकी प्रतिबंधों का स्वागत किया है।
बिनयमिन नेतनयाहू ने 5 नवंबर 2018 को एक एेतिहासिक दिन बताया है। ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने के अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्णय को साहसिक फैसला बताया है। नेतनयाहू ने ईरान पर लगे प्रतिबंधों का स्वागत करते हुए इसपर प्रसन्नता जताई है।
उल्लेखनीय है कि अमरीका की ओर से तेल निर्यात, बैंकिंग सिस्टम और वित्तीय लेनदेन पर 5 नवंबर से अमरीकी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों में 700 लोगों, कंपनियों, बैंकों आदि को भी शामिल किया गया है।
टैग्स