अमरीकी गठबंधन ने फिर मारे आम नागरिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69872-अमरीकी_गठबंधन_ने_फिर_मारे_आम_नागरिक
आतंकवाद के विरुद्ध अमरीका के नेतृत्व वाले तथाकथित गठबंधन ने हमला करके सीरिया में कई लोगों को मौतं की नींद सुला दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०१८ ०८:२३ Asia/Kolkata
  • अमरीकी गठबंधन ने फिर मारे आम नागरिक

आतंकवाद के विरुद्ध अमरीका के नेतृत्व वाले तथाकथित गठबंधन ने हमला करके सीरिया में कई लोगों को मौतं की नींद सुला दिया।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार मंगलवार को भोर के समय अमरीका के नेतृत्व वाले दाइश विरोधी तथाकथित गठबंधन के हवाई हमले में सीरिया के अश्शाफ़ा नगर में लगभग 60 लोग हताहत और घायल हुए हैं।  घायलों में से बहुत से लोगों की स्थिति चिंताजनक है।

इससे पहले सोमवार की सुबह भी इसी तथाकथित गठबंधन ने सीरिया के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र पर बमबारी करके 4 लोगों की जान ले ली थी जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे।  इसी प्रकार शुक्रवार की शाम अमरीका के नेतृत्व वाले दाइश विरोधी तथाकथित गठबंधन के हमले में हजीन नगर में 26 आम लोग मारे गए थे।

ज्ञात रहे कि सीरिया की सरकार संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद को पत्र भेजकर देश में अमरीकी गठबंधन के हमलों को रुकवाने की मांग कई बार कर चुकी है।