ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले जारी, हमास ने दिया मुंहतोड़ जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69886-ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईल_के_हमले_जारी_हमास_ने_दिया_मुंहतोड़_जवाब
फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने मंगलवार की सुबह ज़ायोनी हमलों का मुंह तोड़ जवाब देते हुए 50 से अधिक ज़ायोनी बस्तियों को मीज़ाइल हमलों का निशाना बनाया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०१८ १५:३४ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले जारी, हमास ने दिया मुंहतोड़ जवाब

फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने मंगलवार की सुबह ज़ायोनी हमलों का मुंह तोड़ जवाब देते हुए 50 से अधिक ज़ायोनी बस्तियों को मीज़ाइल हमलों का निशाना बनाया।

उधर फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के हमलों में एक 26 वर्षीय युवा मारा गया।

यह ऐसी हालत में है कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पर हमले के नये दौर में सरकारी और कल्याणकारी सेवाओं की इमारतों और हमास के सैन्य ठिकानों पर बमबारी जिसमें लगभग 12 फ़िलिस्तीनी शहीद और दसियों अन्य घायल हो गये।

कुछ सूत्रों का कहना है कि फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन ने ज़ायोनी शासन के नियंत्रण वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर 400 मीज़ाइल और राकेट फ़ायर किए जिसके बाद इस्राईल में ख़तरे का सायरन बजने लगा और ज़ायोनी बहुत अधिक भयभीत हो गये।

अरब सूत्रों का कहना है कि इन हमलों में 2 ज़ायोनी मारे गये और 50 अन्य घायल हुए हैं। फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन ने यह मीज़ाइल हमले, पिछले 24 घंटे के दौरान ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन क हमलों के जवाब में किए हैं।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने इस बात पर बल देते हुए कि फ़िलिस्तीनी जनता अपनी रक्षा का पूरा हक़ रखती है, कहा कि बमबारी का जवाब बमबारी है। ज़ायोनी सैनिकों के ग़ज़्ज़ा पर रविवार की रात से जारी हमलों में अब तक 12 फ़िलिस्तीनी शहीद और दर्जनों अन्य घायल हो चुके हैं। (AK)