सऊदी अरब यमन में मिलने वाली अपनी विफलता नहीं छिपा सकता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70021-सऊदी_अरब_यमन_में_मिलने_वाली_अपनी_विफलता_नहीं_छिपा_सकता
यमनी जनता के अदम्य साहस के साथ किये जाने वाले प्रतिरोध से अतिक्रमणकारियों के लक्ष्यों पर पानी फिर गये हैं और अतिक्रमणकारियों को भारी क्षति पहुंची है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०१८ १५:२१ Asia/Kolkata

यमनी जनता के अदम्य साहस के साथ किये जाने वाले प्रतिरोध से अतिक्रमणकारियों के लक्ष्यों पर पानी फिर गये हैं और अतिक्रमणकारियों को भारी क्षति पहुंची है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बल के जवानों ने सऊदी सैनिकों की जीज़ान सैनिक छावनी की ओर "ज़िलज़ाल 2" चार मिसाइल फायर किये। यमनी सैनिकों ने इसी प्रकार एक मिसाइल से अस्सुदैस क्षेत्र के निकट सऊदी सैनिकों की एक गाड़ी को लक्ष्य बनाकर ध्वस्त कर दिया।

इन हमलों को हालिया कुछ दिनों के सऊदी हमलों व अपराधों के जवाब में किया गया। सऊदी अरब के नये हमलों में कई यमनी हताहत व घायल हुए हैं।

सऊदी अरब की अगुवाई में बना गठबंधन अपने हमलों व अपराधों में वृद्धि करके यमनी जनता को घुटने टेक देने पर बाध्य कर देना चाहता है परंतु यमनी जनता के अदम्य साहस के साथ किये जाने वाले प्रतिरोध से अतिक्रमणकारियों के लक्ष्यों पर पानी फिर गये हैं और अतिक्रमणकारियों को भारी क्षति पहुंची है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बल के जवान अपने देश की आंतरिक क्षमताओं पर भरोसा करके सऊदी अपराधों के मुकाबले में डटे हुए हैं। यमनियों की इस स्ट्रैटेजी के कारण क्षेत्र के परिवर्तन पहले से अधिक उनके हित में और सऊदी अतिक्रमणकारियों की विफलता का कारण बने हैं।

यह विषय सऊदी अरब के पश्चिमी समर्थकों की चिंता का कारण बना है और वे अविश्वसनीय तरीके से सऊदी अरब की विफलता के साक्षी हैं और इस विफलता से ध्यान हटाने के लिए सऊदी अरब ने यमन की निर्दोष जनता के खिलाफ अपने पाश्विक हमलों में वृद्धि कर दी है।

यही नहीं सऊदी अरब की अगुवाई में और उसके इशारों पर काम करने वाला गठबंधन यह कहता था कि उसने अलहुदैदा हवाई अड्डे पर कब्ज़ा कर लिया है जबकि यह ख़बर बिल्कुल झूठ है और इस दावे से सऊदी अरब की वास्तविकता पहले से अधिक स्पष्ट हो गयी है।

सऊदी गठबंधन ने संचार माध्यमों की सहायता लेकर आम जनमत को धोखा देने के लिए यह कहना आरंभ कर दिया है कि उसने अलहुदैदा प्रांत में हमला रोक दिया है जबकि यह ख़बर पूरी तरह झूठ है।

बहरहाल यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों का करारा उत्तर इस बात का सूचक है कि सऊदी अरब न तो जनमत को धोखा दे सकता है और न ही अपनी विफलताओं को छिपा सकता है और यमनी सेना का मिसाइली हमला सऊदी अतिक्रमणकारियों के दुःस्वप्न में परिवर्तित हो गया है। MM