सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के कई आतंकी ढेर
Nov १८, २०१८ १५:२७ Asia/Kolkata
इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के कई आतंकी मारे गए।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, इराक़ी सेना ने सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के बचे ख़ुचे तत्वों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जिसमें कम से कम 10 आतंकी ढेर हुए।
यह कार्यवाही सलाहुद्दीन प्रांत के अश्शरक़ात इलाक़े में हुयी जिसमें इराक़ी सेना फ़ाइटर जेट भी शामिल हुए।
इराक़ी सैनिकों ने दियाला प्रांत के हमरैन इलाक़े में भी दाइश के कई वाहनों को निशाना बनाया जिसमें वे तबाह हो गए।
इराक़ की संयुक्त ऑप्रेशन कमान ने हाल में देश के पश्चिमी मरूस्थलहीय इलाक़े में दाइश के बचे खुचे तत्वों के ख़िलाफ़ इराक़ी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही शुरु होने की सूचना दी है। (MAQ/N)
टैग्स