हमा, आतंकियों का भीषण हमला, सेना की ज़बरदस्त कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70279-हमा_आतंकियों_का_भीषण_हमला_सेना_की_ज़बरदस्त_कार्यवाही
सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमी भाग हमा में आतंकियों के हमले को समय रहते ही विफल बना दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २७, २०१८ १९:३२ Asia/Kolkata
  • हमा, आतंकियों का भीषण हमला, सेना की ज़बरदस्त कार्यवाही

सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमी भाग हमा में आतंकियों के हमले को समय रहते ही विफल बना दिया।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने पश्चिमोत्तरी हमा की हसराया बस्ती में घुसपैठ का प्रयास किया किन्तु सीरिया की सेना ने समय पर कार्यवाही करते हुए आतंकियों के प्रयास को विफल बना दिया। सेना की इस कार्यवाही में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये और घायल हुए।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार हमा प्रांत के तामेना क्षेत्र में आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही करके आतंकियों को बहुत अधिक जानी व माली नुक़सान पहुंचाया।

सेना ने इसी तरह हमा के मूरक नामक क्षेत्र में आतंकियों के ठिकाने पर ज़बरदस्त गोलाबारी की जिसमें दर्जनों आतंकियों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है। (AK)