सीरिया के बाकी इलाक़ों को वापस लेकर रहेंगे, बश्शार असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70663-सीरिया_के_बाकी_इलाक़ों_को_वापस_लेकर_रहेंगे_बश्शार_असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि देश के उन क्षेत्रों को वापस लेकर रहेंगे जो अब तक आतंकवादियों के क़ब्ज़े में हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ११, २०१८ ०६:५८ Asia/Kolkata
  • सीरिया के बाकी इलाक़ों को वापस लेकर रहेंगे, बश्शार असद

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि देश के उन क्षेत्रों को वापस लेकर रहेंगे जो अब तक आतंकवादियों के क़ब्ज़े में हैं।

बश्शार असद ने सोमवार को ओमान डेली के साथ एक वार्ता में फुरात नदी के उत्तर और पूर्व में इदलिब प्रान्त में आतंकवादियों के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी इलाक़ों को जल्द ही वापस लिया जाएगा क्योंकि हम सीरिया के किसी भाग को अलग नहीं होने देंगे। 

बश्शार असद ने कहा कि सीरिया के खिलाफ युद्ध 20 वर्ष पहले शुरु हो गया था और सन 2011 में उसका आरंभ नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि सन 1967 से सामूहिक संचार माध्यमों ने विशेष उद्देश्यों के अंतर्गत झूठ बोलना आरंभ कर दिया था जो वर्ष 2011 में कुछ देशों के समर्थन से आतंकवादियों के हमले के समय अपने चरम पर पहुंचा। 

बश्शार असद ने कहा कि सीरिया में संकट पैदा करने वाले सभी विदेशी तत्व खत्म हो गये हैं और सीरिया की सरकार निकट भविष्य में क्षेत्र में अपनी खोयी हुई पोज़ीशन वापस पा लेगी । 

याद रहे सन 2011 में , सऊदी अरब  , अमरीका और उनके कुछ घटक देशों के समर्थन से इस्राईल के हितों की रक्षा के लिए सीरिया पर आतंकवादियों के व्यापक हमले से सीरिया संकट आरंभ हुआ।  कई वर्षों के बाद इस्लामी गणतंत्र ईरान के सलाहकारों की मदद से सीरियाई सेना ने इस देश में आतंकवादी संगठन दाइश के अंत में सफलता प्राप्त की। 

सीरिया में सक्रिय अन्य आतंकवादी संगठन भी धीरे धीरे खत्म हो रहे हैं। (Q.A.)