सऊदी अतिक्रमणकारियों को यमनी सेना का कड़ा जवाब
यमनी सेना ने अलहुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमलों के जवाब में दक्षिणी सऊदी अरब के एक सैन्य ठिकाने पर चार मीज़ाइल फ़ायर किए हैं।
यमनी सेना के मीज़ाइल यूनिट ने दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान क्षेत्र में स्थित क़ैस नामक पहाड़ पर एक सऊदी सैन्य ठिकाने पर चार ज़िलज़ाल-1 मीज़ाइल फ़ायर किए जिसके परिणाम स्वरूप कई सऊदी सैनिक हताहत व घायल हो गए। यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी तरह असीर व सादा के बीच अल्ब नामक सीमावर्ती पट्टी पर सऊदी गठबंधन के हमले को भी विफल बना दिया।
यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने बताया है कि अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने पिछले दो दिन में कम से कम 12 बार पश्चिमी यमन के अलहुदैदा क्षेत्र पर बमबारी की है। यह बमबारी स्टाॅकहोम में संघर्ष विराम पर सहमति हो जाने के बाद की गई है। (HN)