तिशरीन बांध पर सीरियाई सेना के नियंत्रण में आ गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71227-तिशरीन_बांध_पर_सीरियाई_सेना_के_नियंत्रण_में_आ_गया
सीरिया के हलब प्रांत में स्थित तिशरीन बांध सीरियाई सेना के नियंत्रण में आ गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३०, २०१८ ०८:५१ Asia/Kolkata
  • तिशरीन बांध पर सीरियाई सेना के नियंत्रण में आ गया

सीरिया के हलब प्रांत में स्थित तिशरीन बांध सीरियाई सेना के नियंत्रण में आ गया है।

सीरियाई सेना ने सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ के साथ हुयी सहमति के आधार पर हलब प्रांत के उत्तरी भाग में फ़ुरात नदी पर बने इस बांध को अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह बांध रणनैतिक दृष्टि से बहुत ही अहम है।

रविवार को स्पुतनिक न्यूज़ के अनुसार, सीरियाई सेना की टुकड़ियां, मंबिज सहमति के आधार पर शनिवार को इस बांध और इसके आस-पास तैनात हो गयीं।

उत्तरी सीरिया पर कुर्दों के ठिकानों पर तुर्की के हमले की हालिया धमकी के साथ ही पिछले हफ़्ते वाईपीजी की केन्द्रीय कमान ने एक बयान में कुर्दों को सीमा, क्षेत्र व नागरिकता की दृष्टि से सीरिया का हिस्सा बताया और सीरियाई सेना से मंबिज शहर को अपने नियंत्रण में लेने तथा इस शहर की जनता की तुर्की के हमलों के मुक़ाबले में मदद करने की अपील की थी।

सीरियाई सेना की टुकड़ियों ने शुक्रवार को मंबिज शहर मे दाख़िल होकर वहां सीरिया का राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया।

तिशरीन बांध हलब शहर के पूर्वी द्वार और मंबिज शहर से 33 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यह बांध ऊर्जा की आपूर्ति की दृष्टि से सीरिया के लिए बहुत अहमियत रखता है। (MAQ/N)