हमा में आतंकवादियों के ठिकानों पर सीरियाई सेना का व्यापक हमला
सीरियाई सेना ने हमा के उपनगरीय इलाक़ों में आतंकवादी गुटों के ठिकानों को निशाना बनाया है।
गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमी इलाक़े हमा के उत्तरीय इलाक़े में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया और बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
सीरियाई सेना की इस कार्यवाही में कई आतंकवादी घायल हुए भी हैं और उनसे बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद ज़ब्त किया गया है।
इसी प्रकार, सीरियाई सैनिकों ने आतंकवादियों के उन ठिकानो को भी नष्ट कर दिया, जहां से वे दूसरे इलाक़ों पर राकेट फ़ायर किया करते थे।
पिछले 2 वर्षों के दौरान, सीरियाई सेना और स्वयं सेवी बलों के हाथों अपमानजनक हार के बाद आतंकवादियों को इदलिब प्रांत में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन आतंकवादी इस इलाक़े से हमाह समेत प्रांत के अन्य इलाक़ों पर हमले कर रहे हैं।
सीरियाई सेना अब इदलिब शहर को आतंकवादियों के वजूद से पाक करने के लिए अभियान चला रही है। msm