जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या की पारदर्शी जांच हो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71411-जमाल_ख़ाशुक़्जी_की_हत्या_की_पारदर्शी_जांच_हो
संयुक्त राष्ट्र संघ ने सऊदी सरकार के विरोधी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी हत्या केस की पारदर्शी की जांच की मांग की है।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Jan ०४, २०१९ १६:४० Asia/Kolkata
  • जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या की पारदर्शी जांच हो

संयुक्त राष्ट्र संघ ने सऊदी सरकार के विरोधी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी हत्या केस की पारदर्शी की जांच की मांग की है।

सऊदी सरकार की ओर जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध मुक़द्दमे की कार्यवाही शुरु करने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने कहा कि मुख्य हत्यारों को बेनक़ाब करने के लिए पारदर्शी और व्यापक जांच की आवश्यकता है।

ज्ञात रहे कि जमाल ख़ाशुक़्जी, सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान और उनकी नीतियों के कड़े विरोधी थी और इसी लिए उनकी हत्या में सऊदी क्राउन प्रिंस को लिप्त क़रार दिया जा रहा है जिन पर आरोप है कि उनके इशारे पर विशेष स्क्वाड ने ख़ाशुक़्जी की हत्या की।

सऊदी अधिकारियों ने सरकारी तौर पर स्वीकार कर लिया है कि 2 अक्तूबर से लापता पत्रकार जमाल ख़ाशुकजी की मौत हो गई है। रियाज़ सरकार ने अपने बयान में दावा किया है कि इस्तांबूल में काउंसलेट की इमारत के भीतर एक दर्जन से अधिक सऊदी अधिकारियों से जमाल ख़ाशुक़जी की लड़ाई हो गई जिसके दौरान ख़ाशुक़जी की मौत हो गई। ख़ाशुक़जी और अधिकारियों के बीच बातचीत के दौरान हाथापायी शुरू हो गई और ख़ाशुक़जी की मौत हो गई। (AK)