बहुत जल्द सीरिया से बाहर निकलेंगे विदेशी सैनिक
सीरिया के विदेश उपमंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने कहा कि जितने भी विदेशी सैनिक सीरिया के भीरत घुसे हैं बहुत जल्द वह हमारी सीमा से बाहर निकल जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जो भी विदेशी सैनिक सीरियाई सरकार की अनुमति के बग़ैर सीरिया की सीमा में घुसे हैं उन्हें बाहर निकलना होगा। फ़ैसल मेक़दाद ने कहा कि तुर्की कोशिश कर रहा है कि सीरियाई कुर्दों के खिलाफ़ हमला करे और हमने कुर्दों से बातचीत शुरू कर दी है ताकि तुर्की के हमले को रोका जए।
फ़ैसल मेक़दाद ने कहा कि इस बात की अटकलें बढ़ गई हैं कि सीरिया से अमरीकी सैनिकों के बाहर निकलते ही तुर्की यह कोशिश करेगा कि कुर्दों पर हमला करे।
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान ने कहा था कि उनका देश सीरिया के भीतर फ़ुरात नदी के पूर्वी इलाक़ों में कुर्दों के खिलाफ़ हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
तुर्की का कहना है कि सीरिया के भीतर यदि कुर्दों की ताक़त बढ़ी तो इससे तुर्की के भीतर उन कुर्दों को बल मिलेगा जो तुर्की के विभाजन का प्रयास कर रहे हैं।
सीरियाई कुर्दों ने विदेश उपमंत्री फ़ैसल मेक़दाद के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि हम दमिश्क सरकार से बातचीत के चैनल स्थापित कर चुके हैं।
सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी की घोषणां के बाद कुर्दों के अनुरोध पर सीरियाई सेना कुर्द इलाक़ों में घुसी और उसने अलग अलग जगहों पर अपने मोर्चे बन लिए हैं।
इससे पहले अमरीका ने इन कुर्दों की मदद का वादा किया था और कुर्दों को यह लगने लगा था कि वह अमरीका की मदद से अलग देश की स्थापना करने में सफल हो सकते हैं।