यमनी सेना की बड़ी उपलब्धि, बनाया नया आधुनिक ड्रोन विमान
यमनी सेना ने स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर एक नया आधुनिक ड्रोन विमान बना लिया है।
समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के मुताबिक़ यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने मिलकर एक आधुनिक ड्रोन विमान बनाया है जिसके बाद से सऊदी गठबंधन के होश उड़े हुए हैं। यमनी सेना ने अपने नए ड्रोन का सऊदी सेना के सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर परीक्षण भी कर डाला है।
अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना के प्रवक्ता “यहया सरीअ” गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी सेना ने स्थानीय स्तर पर स्वयंसेवी बलों के जवानों की मदद से “क़ासिफ़-2K” नामक एक ड्रोन विमान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि “क़ासिफ़-2K” ड्रोन विमान बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ साथ ले जाने की क्षमता रखता है। यहया सरीअ ने कहा कि यह नए ड्रोन विमान जवाबी हमले, जासूसी, सूचना जुटाने और अलर्ट जैसे विभिन्न कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले यमनी सेना ने कहा था कि स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले ड्रोन विमान दुश्मन की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने की क्षमता रखते हैं।
ज्ञात रहे कि गुरुवार को सऊदी अरब की अलअनद छावनी पर यमनी सेना के ड्रोन हमले में 150 से अधिक सऊदी एजेन्ट मारे गये और घायल हुए। यमनी सेना का यह हमला सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के जवाब में था। यमनी सेना की ओर से इस हमले के बाद सऊदी अरब के सैनिकों और उनके एजेन्टों में भय व आतंक व्याप्त हो गया है। (RZ)