यमनी ड्रोन विमान के हमले में कई सऊदी सैनिक हताहत
Jan १४, २०१९ ०९:३२ Asia/Kolkata
यमनी ड्रोन विमानों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए सऊदी अरब के जीज़ान इलाक़े में कई सऊदी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है।
यमनी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, यमनी फ़ोर्सेज़ के ड्रोन विमानों ने जीज़ान इलाक़े में सऊदी सैनिकों के एक अड्डे को निशाना बनाया।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के इस हमले में कई सऊदी सैनिकों के मारे जाने और हताहत होने के समाचार हैं।
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी कि उनके हमलों का जवाब ड्रोन विमानों और बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया जाएगा।
हाल ही में लहिज प्रांत में सऊदी समर्थन प्राप्त मंसूर हादी के लड़ाकों की सैन्य परेड पर यमनी सेना के ड्रोन हमले में सऊदी ख़ुफ़िया प्रमुख सालेह तम्माह समेत 7 लोग मारे गए थे। msm
टैग्स