सीरिया, अमरीकी सैनिकों पर हमला, 7 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71835-सीरिया_अमरीकी_सैनिकों_पर_हमला_7_हताहत_व_घायल
सीरिया के हलब में स्थित मन्बिज शहर में रास्ते में लगे बम के धमाके में कम से कम सात सैनिक हताहत व घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०१९ १८:४० Asia/Kolkata
  • सीरिया, अमरीकी सैनिकों पर हमला, 7 हताहत व घायल

सीरिया के हलब में स्थित मन्बिज शहर में रास्ते में लगे बम के धमाके में कम से कम सात सैनिक हताहत व घायल हो गये।

सीरिया के स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि बुधवार को सीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित मन्बिज शहर में धमाका हुआ जिसमें अब तक 15 लोगों के हताहत और दसियों अन्य के घायल होने की सूचना है।

बताया जाता है कि यह धमाका सीरिया के मन्बिज शहर में अमरीकी सेना की गश्ती गाड़ी के निकट हुआ जिसमें अब तक चार अमरीकी सैनिकों के मारे जाने और तीन अन्य के घायल होने की सूचना है।

आतंकवादी गुट दाइश ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

मन्बिज शहर उत्तरी प्रांत हलब में तुर्की की सीमा के निकट स्थित है। (AK)