सीरियाई सीमा पर इराक़ी स्वयं सेवी बल पूरी तरह तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71856-सीरियाई_सीमा_पर_इराक़ी_स्वयं_सेवी_बल_पूरी_तरह_तैयार
इराक़ के स्वयं सेवी बल ने सीरिया के साथ संयुक्त सीमा पर अपने सैनिकों को पूरी तरह तैयार कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०१९ १५:०१ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सीमा पर इराक़ी स्वयं सेवी बल पूरी तरह तैयार

इराक़ के स्वयं सेवी बल ने सीरिया के साथ संयुक्त सीमा पर अपने सैनिकों को पूरी तरह तैयार कर दिया है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी स्वयं सेवी बल ने सीरिया से लगी संयुक्त सीमा पर अपने जवानों को अलर्ट कर दिया। बताया जाता है कि दैरिज़्ज़ूर के हजीन और सूसा क्षेत्र में सीरियन डेमोक्रेटिक आर्मी पर आतंकवादी गुट दाइश के हमले के बाद  इराक़ी स्वयं सेवी बलों ने अपने जवानों को अलर्ट किया है।

दूसरी ओर सीरियन डेमोक्रेटिक आर्मी पर बुधवार को आतंकवादी गुट दाइश ने कई ओर से हमला किया था। 

इसी मध्य इराक़ी स्वयं सेवी बल के कमान्डर क़ासिम मुसलेह ने बल दिया कि सूसा और हजीन क्षेत्रों में सीरियन डेमोक्रेटिक आर्मी और आतंकवादी गुट दाइश के बीच भीषण झड़पें हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि अमरीकी आर्मी  जासूसी कार्यवाहियों में व्यस्त हैं। (AK)