ह्यूमन राइट्स वॅाचः बहरैन में मानवाधिकार की स्थिति बेहद खराब!
ह्यूमन राइट्स वॅाच ने कहा है कि बहरैन में मानवाधिकार की स्थिति खराब होती जा रही है।
ह्यूमन राइट्स वॅाच ने गुरुवार की रात जारी होने वाले अपने एक बयान में कहा है कि इस देश में राजनीतिक बंदियों की बड़ी संख्या, राजनीतिक व सामाजिक अधिकारों से पूरी तरह से वंचित है।
बयान में कहा गया है कि राजनीतिक व कानूनी पारदर्शिता के अभाव के कारण कम से कम पांच बंदियों की जेल में यातना के कारण मौत हो गयी है और इस समय इस देश में चार हज़ार से अधिक राजनीतिक बंदी हैं।
बहरैन में 14 फरवरी सन 2011 से जन आंदोलन जारी है।
बहरैन की जनता स्वतंत्रता, न्याय और भेदभाव से दूरी और देश में निर्वाचित सरकार चाहती है किंतु आले खलीफा शासन , सऊदी अरब और यूएई के सैनिकों की मदद से जन प्रदर्शनों का बुरी तरह से दमन कर रही है।
बहरैन पश्चिमी एशिया का एक बेहद छोटा सा देश है किंतु उसमें क्षेत्र में सब से अधिक राजनीतिक बंदी हैं । (Q.A.)