सीरिया, हलब में आतंकी संगठनों का हमला विफल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71896-सीरिया_हलब_में_आतंकी_संगठनों_का_हमला_विफल
सीरियाई सेना ने उत्तरी शहर हलब के पश्चिमी क्षेत्र में आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम का हमला विफल बना दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०१९ १९:५९ Asia/Kolkata
  • सीरिया, हलब में आतंकी संगठनों का हमला विफल

सीरियाई सेना ने उत्तरी शहर हलब के पश्चिमी क्षेत्र में आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम का हमला विफल बना दिया।

आतंकवादी गुटों ने गुरुवार की रात हलब के राशेदीन, अलमालिया और जमीअतुज़्ज़हरा नामक क्षेत्रों में सीरियाई सेना के ठिकानों को निशाना बनाया जबकि सीरियाई सेना ने इस हमले को विफल बनाते हुए आतंकवादियों को पीछे ढकेल दिया।

सीरियाई सेना ने अत्तनफ़ से दक्षिणी तदमुर की ओर आतंकवादियों के स्थानांतरण को भी विफल बनाते हुए दर्जनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

तदमुर के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र में भी सीरियाई सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बहुत से आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया।

उधर पश्चिमी सीरिया में हमा में स्थित कफ़र ज़ैता नामक क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों पर सीरियाई सेना के हमले में भी आतंकियों को बहुत अधिक नुक़सान हुआ।

सीरियाई सेना ने मरकबा में आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास को विफल बना दिया और अनेक आतंकियों को मार गिराया। (AK)