सीरिया, राजधानी को अशांत करने का प्रयास, धमाके में कई घायल
Jan २०, २०१९ १३:१९ Asia/Kolkata
सीरिया के सरकारी टेलीवीजन चैनल ने राजधानी दमिश्क़ के दक्षिण में कार बम के धमाके की सूचना दी है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार यह धमाका राजधानी दमिश्क़ के अलमुतहल्लक़ क्षेत्र में हुआ जिसमें कई सीरियाई नागरिक घायल हो गये।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, धमाका आत्मघाती था किन्तु कोई अधिक नुक़सान नहीं हो सका।
स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया है कि सीरिया के सुरक्षा बलों ने दक्षिणी राजधानी में एक अन्य धमाके को विफल बना दिया। (AK)
टैग्स