जायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी को गोली मारकर शहीद कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71988-जायोनी_सैनिकों_ने_एक_फ़िलिस्तीनी_को_गोली_मारकर_शहीद_कर_दिया
अतिक्रमणकारी जायोनी सैनिक प्रतिदिन विभिन्न बहानों से फिलिस्तीनी जवानों को घायल या शहीद करते हैं या फिर उन्हें बंदी बनाते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१९ ०८:०९ Asia/Kolkata
  • जायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी को गोली मारकर शहीद कर दिया

अतिक्रमणकारी जायोनी सैनिक प्रतिदिन विभिन्न बहानों से फिलिस्तीनी जवानों को घायल या शहीद करते हैं या फिर उन्हें बंदी बनाते हैं।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सैनिकों ने सोमवार को नाबलस नगर के निकट एक फिलिस्तीनी जवान को गोली मार कर शहीद कर दिया।

इस रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सैनिकों ने हथियार रखने के बहाने इस फिलिस्तीनी जवान को गोलीमार कर शहीद कर दिया।

अतिक्रमणकारी जायोनी सैनिक प्रतिदिन विभिन्न बहानों से फिलिस्तीनी जवानों को घायल या शहीद करते हैं या फिर उन्हें बंदी बनाते हैं।

इसी तरह जायोनी सैनिकों ने सोमवार की सुबह पश्चिमी किनारे के विभिन्न क्षेत्रों में हमला करके कम से कम 30 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर लिया।

जायोनी सैनिकों ने गिरफ्तार होने वालों पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। फिलिस्तीन में बंदी केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सैनिकों ने 2018 में पांच हज़ार 700 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया जिनमें 80 बच्चे और 75 महिलाएं शामिल हैं। MM