यमन, सऊदी अरब की बमबारी, 4 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72134-यमन_सऊदी_अरब_की_बमबारी_4_हताहत
पश्चिमोत्तरी यमन पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों की पाश्विक बमबारी में एक ही परिवार के चार लोग शहीद हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०१९ १५:५४ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी अरब की बमबारी, 4 हताहत

पश्चिमोत्तरी यमन पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों की पाश्विक बमबारी में एक ही परिवार के चार लोग शहीद हो गये।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सरकार के युद्धक विमानों ने पश्चिमोत्तरी यमन के हज्जा प्रांत के क्षेत्र मसतबा में आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की है।

सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में कई घर तबाह हुए जबकि एक ही परिवार के चार लोग शहीद हो गये।

एक और सूचना के अनुसार सऊदी सरकार के युद्धक विमानों ने हज्जा प्रांत के मीदी और हरज़ शहरों पर भी कम से कम चार बार बमबारी की है। सऊदी हमलों में होने वाले जानी व माली नुक़सान की त्वरित सूचना प्राप्त नहीं हुई।

ग़ौरतलब है कि सऊदी सैन्य गठबंधन ने मार्च 2015 में यमन के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ते ही इस देश की हवाई सीमाएं बंद कर दी थीं।

सऊदी अरब के हमलों में 14000 से ज़्यादा यमनी हताहत, दसियों हज़ार घायल और दसियों लाख विस्थापित हुए हैं। सऊदी अरब के हमलों में यमन की मूल रचनाओं का बड़ा भाग तबाह हो चुका है।

स्वीडन वार्ता में दोनों पक्षों के दौरान बंदियों के आदान प्रदान, अल-हुदैदा बंदरगाह और सनआ एयरपोर्ट को खोलने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन अतिक्रमणकारी अपने वादों पर अमल नहीं कर रहे हैं।

यमनी बलों की ओर से सऊदी अरब पर ड्रोन और तोपख़ाने के हमले सऊदी गठबंधन की ओर से स्वीडन में हुए युद्धविराम के समझौते के उल्लंघन के जवाब में किए जा रहे हैं।

स्वीडन के शहर स्टाॅकहोम में यमन के अंसारुल्लाह संगठन और सऊदी समर्थित यमन की त्यागपत्र दे चुकी सरकार के प्रतिनिधियों के बीच तटवर्ती शहर अलहुदैदा में संघर्ष पर सहमति हुई थी।

संघर्ष विराम 18 दिसम्बर से लागू हुआ था लेकिन सऊदी गठबंधन उसके बाद भी अलहुदैदा पर निरंतर हमले कर रहा है। यह तटवर्ती नगर यमन तक मानवताप्रेमी सहायताएं पहुंचाने का एकमात्र मार्ग है। (AK)