यमन, अलहुदैदा शहर की दयनीय स्थिति, संघर्ष विराम का निरंतर उल्लंघन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72214-यमन_अलहुदैदा_शहर_की_दयनीय_स्थिति_संघर्ष_विराम_का_निरंतर_उल्लंघन
यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी गठबंधन की ओरसे पश्चिमी यमन के तटवर्ती शहर अलहुदैदा में युद्ध विराम का उल्लंघन यथावत जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०१९ १४:५४ Asia/Kolkata
  • यमन, अलहुदैदा शहर की दयनीय स्थिति, संघर्ष विराम का निरंतर उल्लंघन

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी गठबंधन की ओरसे पश्चिमी यमन के तटवर्ती शहर अलहुदैदा में युद्ध विराम का उल्लंघन यथावत जारी है।

यमनी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर यहिया सरीअ ने अपने एक बयान में कहा कि पिछले 48 घंटे के दौरान सऊदी गठबंधन की ओर से अलहुदैदा में 184 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया।

उन्होंने कहा कि सऊदी गठबंधन यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के धैर्य और सहन से नाज़ाएज़ लाभ उठाने का प्रयास कर रहा है और अलहुदैदा शहर पर निरंतर गोलाबारी कर रहा है।

यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने भी 36 से अधिक बार उमरान, हज्जा, सनआ, जौफ़ और सादा के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की है। (AK)