सअदा पर सऊदी हमला, 2 यमनी बच्चों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72310-सअदा_पर_सऊदी_हमला_2_यमनी_बच्चों_की_मौत
सऊदी युद्धक विमानों ने यमनी जनता के विरुद्ध अपराध जारी रखते हुए उत्तरी यमन के सअदा पर बमबारी की जिसमें दो बच्चे मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०१९ १५:०३ Asia/Kolkata
  • सअदा पर सऊदी हमला, 2 यमनी बच्चों की मौत

सऊदी युद्धक विमानों ने यमनी जनता के विरुद्ध अपराध जारी रखते हुए उत्तरी यमन के सअदा पर बमबारी की जिसमें दो बच्चे मारे गये।

अलमसीरा टीवी चैनल ने खबर दी है कि यह दोनों यमनी बच्चे, राज़ेह आवासीय क्षेत्र पर होने वाली बमबारी में  मारे गये। 

यूनिसेफ ने बुधवार को बताया था कि यमन पर सऊदी अरब के हमले के आरंभ से अब तक छे हज़ार सात सौ बच्चे हताहत और घायल हुए हैं। 

सऊदी गठजोड़ स्वीडन में होने वाले युद्ध विराम समझौते का पालन नहीं कर रहा है। 

दूसरी ओर , यमनी सेना ने अलजौफ प्रान्त में सऊदी एजेन्टों के व्यापक हमले को रोक दिया है। इस झड़प में सऊदी अरब के कई एजेन्ट मारे गये हैं। 

यमन पर सऊदी अरब ने मार्च सन 2015 से आक्रमण आरंभ किया है और अब तक दसियों हज़ार लोग हताहत और घायल हो चुके हैं। (Q.A.)