सीरिया, आतंकियों की घुसपैठ का प्रयास विफल, दर्जनों आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72406-सीरिया_आतंकियों_की_घुसपैठ_का_प्रयास_विफल_दर्जनों_आतंकी_ढेर
सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा में आतंकवादियों के विरुद्ध एक और आप्रेशन शुरु कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०३, २०१९ १४:२२ Asia/Kolkata
  • सीरिया, आतंकियों की घुसपैठ का प्रयास विफल, दर्जनों आतंकी ढेर

सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा में आतंकवादियों के विरुद्ध एक और आप्रेशन शुरु कर दिया है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार उत्तरी हमा के क्षेत्र अलहवाश और अलहुवैज़ा में जारी इस आप्रेशन के दौरान दर्जनों तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गये और घायल हुए हैं।

सीरियाई सेना ने शनिवार को हुम्स और उसके आसपास के सुरक्षित और सैन्य क्षेत्रों की ओर आतंकवादियों की घुसपैठ और उनकी प्रगति के प्रयास को भी विफल बना दिया था।

एक और सूचना के अनुसार 10 हज़ार से अधिक सीरियाई शरणार्थी जाबिर नसीब पास द्वार दक्षिणी सीरिया में स्थित अपने घरों को वापस लौट चुके हैं। सीरिया में शांति और सुरक्षा की स्थिति के बेहतरी के बाद से सीरियाई शरणार्थियों की वापसी की प्रक्रिया तेज़ हो गयी है। (AK)