यमनी सेना ने सऊदी ड्रोन विमान मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72428-यमनी_सेना_ने_सऊदी_ड्रोन_विमान_मार_गिराया
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब का एक जासूसी ड्रोन विमान मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०१९ १०:०० Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने सऊदी ड्रोन विमान मार गिराया

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब का एक जासूसी ड्रोन विमान मार गिराया है।

यमन के अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना ने रविवार को सऊदी अरब के दक्षिणी इलाक़े जीज़ान में जवाबी कार्यवाही करके एक सऊदी ड्रोन विमान मार गिराया।

यमनी सैनिकों ने अपनी इस कार्यवाही में सऊदी सेना के हथियारों का एक बड़ा भंडार भी नष्ट कर दिया।

यमनी सेना की वायु रक्षा प्रणाली अब तक सऊदी अरब के दर्जनों ड्रोन विमानों को नष्ट कर चुकी है, जिसमें अमरीका का आधुनिक ड्रोन विमान एमक्यू-9 भी शामिल है।

इस बीच, सऊदी अरब के सौनिकों ने यमन के सादा प्रांत की सीमावर्ती इलाक़े पर हमला करके एक यमनी नागरिक की हत्या कर दी।

रविवार को ही सऊदी युद्धक विमानों ने सादा प्रांत के केताफ़ टाउन पर पांच बार बमबारी की। msm