सैन्य संसाधनों से लदे 150 वाहन सीरिया में दाखिल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72490-सैन्य_संसाधनों_से_लदे_150_वाहन_सीरिया_में_दाखिल
अमेरिका आतंकवादी गुटों से मुकाबले के बहाने ग़ैर कानूनी रूप से सीरिया में मौजूद है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०६, २०१९ ०७:५० Asia/Kolkata
  • सैन्य संसाधनों से लदे 150 वाहन सीरिया में दाखिल

अमेरिका आतंकवादी गुटों से मुकाबले के बहाने ग़ैर कानूनी रूप से सीरिया में मौजूद है।

सैन्य संसाधनों से लदे 150 अमेरिकी वाहन मंगलवार को सीरिया में दाखिल हुए। यह ऐसी स्थिति में है जब 19 दिसंबर 2018 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह शीघ्र ही सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को निकाल लेंगे।

समाचार एजेन्सी आनातोली की रिपोर्ट के अनुसार यह वाहन इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र से सीरिया में दाखिल हुए थे। आनातोली के अनुसार इन वाहनों का प्रयोग कई लक्ष्यों के लिए किया जाता है और अमेरिका ने पहले इन वाहनों को सीरिया के कुर्द सैनिकों के अधिकार में दे रखा था।

अमेरिका आतंकवादी गुटों से मुकाबले के बहाने ग़ैर कानूनी रूप से सीरिया में मौजूद है।

रोचक बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले स्वीकार किया था कि सीरिया में दाइश सहित आतंकवादी गुटों को अमेरिका ने बनाया है। MM