हमा में सेना की ज़बरदस्त कार्यवाही
सीरिया की सेना ने पश्चिमोत्तरी हमा प्रांत में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर ज़बरदस्त कार्यवाही की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना की तोपख़ाना यूनिट ने पश्चिमोत्तरी हमा के सरमानिया गांव में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये और घायल हुए।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार हमा प्रांत के सहलुल ग़ाब नामक क्षेत्र में आतंकियों के मज़बूत ठिकानों को निशाना बनाया।
सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि सीरियन कुर्द डेमोक्रेटिक आर्मी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीरिया की सरकार और कुर्दों के बीच वार्ता शीघ्र ही शुरु हो जाएगी।
अमरीका समर्थित सीरियन कुर्द डेमोक्रेटिक आर्मी ने इससे पहले भी सीरिया की सरकार से वार्ता का प्रयास किया था किन्तु अमरीका के उल्लंघनों के कारण दोनों पक्षों में किसी बात पर सहमति नहीं बन सकी थी। (AK)