इदलिब के उपनगरीय क्षेत्रों पर आतंकियों का फिर रासायनिक हमला
Feb १२, २०१९ १७:१६ Asia/Kolkata
सीरियाई सूत्रों ने इदलिब के उपनगरीय क्षेत्रों में आतंकवादी संगठन तहरीरुश्शाम द्वारा रासायनिक हमले की सूचना दी है।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी संगठन तहरीरुश्शाम ने यह हमला पूर्वी इदलिब के शम्मुल हवा क्षेत्र पर हमला किया। बताया जाता है कि इस हमले में रासायनिक गैस युक्त मीज़ाइल का प्रयोग किया गया।
बताया जाता है कि इस रासायनिक हमले में दो सीरियाई सैनिकों को दम घुटने की शिकायत हुई और उन्हें घायलावस्था में अपस्ताल में भर्ती करा दिया गया।
इससे पहले भी आतंकवादी संगठनों ने सीरिया के आम नागरिकों पर रासायनिक हमला किया था और इसका आरोप सीरियाई सेना पर लगाया था किन्तु सीरिया की सरकार और सेना ने हमेशा से आतंकवादियों और उसके पश्चिमी समर्थकों के दावों का हमेशा खंडन किया है। (AK)
टैग्स