इदलिब में आतंकियों के ठिकानों पर सेना की ज़बरदस्त कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72760-इदलिब_में_आतंकियों_के_ठिकानों_पर_सेना_की_ज़बरदस्त_कार्यवाही
सीरिया की सेना ने आतंकवादियों की ओर से तनाव कम क्षेत्र का निरंतर उल्लंघन किए जाने पर जवाबी कार्यवाही करते हुए इदलिब के उपनगरीय क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०१९ १७:१४ Asia/Kolkata
  • इदलिब में आतंकियों के ठिकानों पर सेना की ज़बरदस्त कार्यवाही

सीरिया की सेना ने आतंकवादियों की ओर से तनाव कम क्षेत्र का निरंतर उल्लंघन किए जाने पर जवाबी कार्यवाही करते हुए इदलिब के उपनगरीय क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी इदलिब के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित ख़ान शैख़ून बस्ती के आसपास सेना की आतंकवादी गुटों के विरुद्ध इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकी मारे गये और घायल हो गये।

दूसरी ओर सीरिया की सेना ने पूर्वी हुम्स के पालमीरा मरुस्थल में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों की सटीक सूचना के बाद सफल कार्यवाही की जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी ज़ब्त हुए जबकि सेना ने आतंकियों की कई गाड़ियों को तबाह कर दिया।

इसी प्रकार सैन्य सूत्र ने दैरिज़्ज़ूर प्रांत के फ़ुरात नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बाग़ूर बस्ती में आतंकवाद गुट दाइश के तत्वों के घेराव की ओर संकेत करते हुए कहा कि आतंकवादी 900 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में घिरकर रह गये हैं और उनके पास यहां से भागने का कोई रास्ता नहीं है। (AK)