नेतनयाहू की बढ़ी मुश्किलें, विपक्ष हुआ एकजुट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72993-नेतनयाहू_की_बढ़ी_मुश्किलें_विपक्ष_हुआ_एकजुट
ज़ायोनी प्रधानमंत्री की मुश्किलें निरंतर बढ़ती जा रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०१९ ०९:५४ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू की बढ़ी मुश्किलें, विपक्ष हुआ एकजुट

ज़ायोनी प्रधानमंत्री की मुश्किलें निरंतर बढ़ती जा रही हैं।

नेतनयाहू की नीतियों से अप्रसन्न इस्राईल के राजनैतिक दलों ने बिनयमिन नेतनयाहू के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प कर लिया है।  नेतनयाहू को हराने के लिए इस्राईल के दो मुख्य विपक्षी दलों ने गुरुवार को हाथ मिला लिया है।  इस समझौते के बाद ज़ायोनी शासन के पूर्व सेना प्रमुख "बेनी गेंट्ज" और मध्यमार्गी नेता "येयर लेपिड" ने कहा है कि 9 अप्रैल 2019 को होने वाले आम चुनाव में हम संयुक्त उम्मीदवार उतारेंगे।  इन नेताओं का कहना था कि अगर हमारा गठबंधन जीतता है तो हम बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे।

एक ओपीनियन पोल के अनुसार, गेंट्ज और लेपिड दलों का गठबंधन नेतन्याहू को कड़ी टक्कर दे सकता है।  भ्रष्टाचार के कई आरोपों में घिरने के बावजूद ज़ायोनी शासन के संचार माध्यमों के एग्जिट पोल में नेतन्याहू को आगे दिखाया जा रहा है।  ज्ञात रहे कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण उनका कई स्तर पर विरोध होता रहा है।