सऊदी अरब में मारे गए 9 ब्रिटिश सैनिक
Feb २४, २०१९ ०८:१६ Asia/Kolkata
दक्षिणी सऊदी अरब में ब्रिटेन के 9 विशेष सैनिक मारे गए हैं।
यमनी समाचार सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि दक्षिणी सऊदी अरब में 9 ब्रिटिश सैनिक उस समय मारे गए जब वे एक अति गोपनीय कार्यवाही कर रहे थे। इस यमनी सूत्र के अनुसार ब्रिटेन के 9 रक्षा विशेषज्ञ और तीन पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब में मारे गए हैं। सूत्र ने बताया है कि यह सारे ही लोग रक्षा मामलों के विशेषज्ञ थे जिन्हें सैन्य अभियान नियंत्रण करने का कौशल प्राप्त था।
दूसरी ओर डेली एक्सप्रेस ने भी ब्रिटेन के दो सैनिकों के घायल होने की रिपोर्ट प्रकाशित की है जो यमन में अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और ब्रिटेन की सेना की संयुक्त कार्यवाही में शामिल थे।
टैग्स