मारा गया दाइश का ख़ूंख़ार आतंकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i73052-मारा_गया_दाइश_का_ख़ूंख़ार_आतंकी
इराक़ी सुरक्षाबलों ने दाइश के ख़ूंख़ार आतंकी को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०१९ ०८:१४ Asia/Kolkata
  • मारा गया दाइश का ख़ूंख़ार आतंकी

इराक़ी सुरक्षाबलों ने दाइश के ख़ूंख़ार आतंकी को मार गिराया।

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि आतंकवादी गुट दाइश के एक ख़ूंख़ार आतंकी को मार गिराया गया।  इन सूत्रों का कहना है कि इस आतंकवादी को उस समय इराक़ी सुरक्षाबलों ने मार गिराया जब वह सीरिया से इराक़ में घुसने की कोशिश कर रहा था।  यह आतंकवादी, बहुत ही ख़तरनाक है और इराक़ के अलअंबार प्रांत में उसने बहुत सी आतंकी कार्यवाहियां की थीं।  दाइश के इस ख़ूंख़ार आतंकी को "सेनाओं के सम्राट" की उपाधि दी गई थी।  पिछले कुछ दिनों में सीरिया से दाइश के कुछ आतंकी इराक़ में प्रविष्ट होने के प्रयास कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि इराक़ की संसद में "अलबना" गठबंधन के सांसद मुहम्मद अलबलदावी ने अमरीका की ओर से एक नए षडयंत्र के प्रति सचेत किया है।  उनका कहना है कि अमरीका, पूर्वी सीरिया से दाइश के आतंकवादियों को इराक स्थित अपनी छावनी में पहुंचवा रहा है।  उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में दाइश के आतंकवादी सीरिया से इराक़ में स्थित अमरीकी सैन्य छावनी में पहुंच रहे हैं।