पूर्वी सीरिया में 150 आतंकी हुए सरेंडर
सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ ने पूर्वी सीरिया में दाइश के 150 आतंकियों के आत्मसमर्पण की सूचना दी है। यह घटना पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर के अलबाग़ूज़ क्षेत्र की है।
रशिया टुडे के अनुसार, सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ ने बताया कि अलबाग़ूज़ क्षेत्र के नाकाबंदी से घिरे इलाक़ों से कम से कम 500 से ज़्यादा आतंकी निकल गए।
इराक़ी सेना ने पिछले हफ़्ते एक बयान में बताया था कि सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ ने हालिया दिनों में दाइश के 280 क़ैदी इराक़ के हवाले किए जिनमें देशी व विदेशी दोनों शामिल हैं।
दाइश के बचे खुचे तत्व अभी भी सीरिया और इराक़ के सीमावर्ती और अलबाग़ूज़ के कुछ इलाक़ों में मौजूद हैं।
इस समय कुर्द फ़ोर्सेज़ ने अलबाग़ूज़ क्षेत्र का घेराव कर रखा है, जिससे आतंकियों के सफ़ाए का अभियान जारी है।
सीरिया संकट 2011 में सऊदी अरब व अमरीका और उनके घटकों द्वारा समर्थित आतंकवादी गुटों के व्यापक हमले से शुरु हुआ जिसका लक्ष्य क्षेत्र के समीकरण को ज़ायोनी शासन के हित में मोड़ना था, लेकिन सीरियाई सेना और जनता के साहस से दुश्मनों की यह साज़िश नाकाम हो गयी। (MAQ/N)